सिंगरौली

सिंगरौली में आज से 10 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, सेवा और जनभागीदारी से जुड़े होंगे कई क

सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र में आज 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत विशेष स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनअभियान का स्वरूप देना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।
अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर से होगी। इसके बाद 2 से 4 अक्टूबर तक कृषि उपज मंडी वार्ड क्रमांक 42, मुख्य बाजार, बस स्टैंड जयंत वार्ड क्रमांक 17 और सामुदायिक भवन बैढ़न वार्ड क्रमांक 40 में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
3 से 5 अक्टूबर तक गनियारी, ढोंटी, मोरवा, अमलोरी और नौगढ़ के तालाबों एवं छठ घाटों को प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट मुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलेगा।
4 अक्टूबर को सामुदायिक भवन मोरवा में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत शिविर लगाया जाएगा, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। वहीं 7 अक्टूबर को अंबेडकर चौक से स्टेडियम तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी।
9 अक्टूबर को विभिन्न शासकीय परिसरों और सार्वजनिक स्थलों के साथ हरिहर तालाब, हर्रई पश्चिम तालाब, छठ घाट रेलवे स्टेशन, मुड़वानी तालाब और तेलाई तालाब में वृक्षारोपण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता का कार्य किया जाएगा।
आयुक्त ने सभी अभियानों में स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Global Hindi