सिंगरौली

Bank Strike Update: रविवार 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे, 28–30 तक ATM चार्ज फ्री, ग्राहकों को राहत

Bank Strike Update: रविवार 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे, 28–30 तक ATM चार्ज फ्री, ग्राहकों को राहत

प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। इसके साथ ही 28 से 30 सितंबर तक ATM लेन-देन पर शुल्क भी माफ किया गया है।

लीड बैंक प्रबंधक (एलडीएम) श्री रंजीत सिंह ने जानकारी दी कि बैंक हड़ताल के दौरान आमजन को निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 सितंबर (रविवार) को भी सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और सभी बैंकिंग कार्य संचालित किए जाएंगे।

इसके अलावा, ग्राहकों को अतिरिक्त राहत देते हुए 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किसी भी बैंक के ATM से किए जाने वाले लेन-देन पर लगने वाले शुल्क को माफ कर दिया गया है।

हड़ताल अवधि में बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर जोर दिया गया है।

ग्राहक निम्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  • UPI
  • IMPS
  • RTGS
  • नेट बैंकिंग
  • मोबाइल बैंकिंग
  • व्हाट्सऐप बैंकिंग

ये सभी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

इसके साथ ही ग्राहकों को अपने नजदीकी बिजनेस करेस्पॉन्डेंट (BC) नेटवर्क के माध्यम से भी बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी।
एलडीएम श्री रंजीत सिंह ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक बैंकिंग लेन-देन पहले ही पूरा कर लें और हड़ताल के दौरान डिजिटल एवं वैकल्पिक माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS